{"_id":"5be4a391bdec226985592747","slug":"15417106912-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल स्पोर्ट्स क्लब ने जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल स्पोर्ट्स क्लब ने जीता मुकाबला
Updated Fri, 09 Nov 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश। अमर बहादुर जूनियर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-16 क्रिकेट के तहत सुपर-6 मुकाबले हुए। बृहस्पतिवार को पहला मैच गढ़वाल स्पोर्ट्स क्लब एवं कृष्णा नगर इलेवन के बीच खेला गया। गढ़वाल स्पोर्ट्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इसके तहत गढ़वाल स्पोर्ट्स क्लब ने 12 ओवर में 92 रन का स्कोर खड़ा किया।
गढ़वाल स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आदित्य 24 रन और मयंक ने 21 रन की पारी खेली। आकाश ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कृष्णा नगर इलेवन मात्र 44 रन पर ही ढेर हो गई। सुपर सिक्स का दूसरा मुकाबला शिवाजी वॉरियर्स और बापू ग्राम वॉरियर्स के बीच खेला गया। मैच में अंपायर की भूमिका शिवम और नीरज ने निभाई जबकि स्कोरर की भूमिका समृद्ध गुसांई व अभिषेक यादव ने अदा की।
इस अवसर पर मयंक रैवानी, सुशांत रैवानी, नीरज, चमन, विपिन त्यागी, शुभम गौड़, विजय, जुगरान, गौतम रावत आदि मौजूद रहे।