{"_id":"5bdf2837bdec2269774f0cc4","slug":"15413514361921-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्गम घाटी में 21 से आयोजित होगा नंदा-स्वनुल मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्गम घाटी में 21 से आयोजित होगा नंदा-स्वनुल मेला
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। उर्गम घाटी में 21 नवंबर से तीन दिवसीय नंदा स्वनुल मेले का आयोजन होगा। मेला आयोजन की बैठक में मेला समिति ने जिला प्रशासन से मेले के दौरान सड़क, स्वास्थ्य और पेयजल की व्यवस्था सुचारु करने की मांग उठाई। इसके बाद मांग का ज्ञापन डीएम को सौंपा।
उर्गम घाटी के ल्यारी गांव में 21 से 23 नवंबर तक होने वाले ल्यारी मणौ (नंदा-स्वनुल देवी मेला) मेले के सफल संचालन के लिए ग्रामीणों ने बैठक की। ग्रामीणों ने मेले को भव्य रूप देने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने ज्ञापन में हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग का सुधारीकरण करने, पेयजल की व्यवस्था, वैकल्पिक शौचालय व्यवस्था, बिजली, स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ ही शांति व्यवस्था के लिए पुलिस व होमगार्ड के जवानों की तैनाती करने की मांग उठाई। इस मौके पर प्रधान संगठन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी, रघुवीर सिंह नेगी और राजेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।