फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रजम की बैठक में आंदोलन की रणनीति पर की गई चर्चा

प्रजम की बैठक में आंदोलन की रणनीति पर की गई चर्चा

Sun, 04 Nov 2018 10:37 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
प्रजम की बैठक में आंदोलन की रणनीति पर की गई चर्चा
श्रीनगर। प्रगतिशील जन मंच की बैठक में एनआईटी के स्थाई परिसर निर्माण के साथ ही नगर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि 10 नवंबर को प्रजम की ओर से दोबारा आंदोलन शुरू करने की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को कल्याणेश्वर धर्मशाला में देवेंद्र सिंह राणा की अध्यक्षता में प्रजम की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर एनआईटी के स्थाई परिसर निर्माण न होने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। साथ ही मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं में सुधार न किए जाने, घरेलू गैस व पानी के बिलों में वृद्धि, पौड़ी-श्रीनगर पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूरा न होने पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में समस्याओं पर चर्चा के बाद आंदोलन की रणनीति तय की गई। निर्णय लिया गया कि 10 नवंबर को सर्वसम्मति से आंदोलन शुरू करने की तिथि घोषित कर दी जाएगी। साथ ही श्रीयंत्र टापू कांड के अमर शहीदों के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। जबकि शाम को गोला पार्क में विरोध सभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed