फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   श्रीकोट गंगानाली में पालिका बाजार तक ही सिमटी

श्रीकोट गंगानाली में पालिका बाजार तक ही सिमटी

Sun, 04 Nov 2018 10:37 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
श्रीकोट गंगानाली में पालिका बाजार तक ही सिमटी
श्रीनगर। नगर पालिका में शामिल किए गए श्रीकोट गंगानाली के निवासियों को पालिका की ओर से मिलने वाली सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। पालिका ने बाजार (बदरीनाथ नेशनल हाईवे) के सीमित क्षेत्र में ही स्ट्रीट लाइट लगाई है। जबकि सफाई व्यवस्था भी बाजार तक सिमट कर रह गई है। स्थानीय निवासियों ने पालिका के प्रशासक/जिलाधिकारी पौड़ी को ज्ञापन भेजकर मुहल्लों में स्ट्रीट लाइट लगाने और सफाई कर्मी तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन

श्रीकोट गंगानाली की आबादी लगभग 12 हजार है। यहां मेडिकल कॉलेज सहित विभिन्न सरकारी दफ्तर, व्यापारिक प्रतिष्ठान और सैकड़ों आवासीय भवन स्थित हैं। परिसीमन में उक्त क्षेत्र को नगर पालिका श्रीनगर में शामिल किया गया है। पालिका की ओर से यहां पैट्रोल पंप से मेडिकल कॉलेज तक सिर्फ बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। वहीं पालिका ने जो सफाई कर्मी नियुक्त किए हैं, वह दुकानों के आगे की ही सफाई करते हैं। गवर्नमेंट पेेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हयात सिंह झिंक्वाण, महामंत्री दिनेश भट्ट, विजय भट्ट, पूर्व अध्यक्ष केके थपलियाल, जगदीप गुसांई और सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश कपरुवाण ने पूरे बाजार के साथ ही गलियों में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिन गलियों में कूड़ा वाहन जा सकता है, वहां कूड़ा उठाने के लिए वाहन भेजा जाए। साथ ही गलियों और नालियों की नियमित सफाई व्यवस्था की जाए। मामले में एसडीएम श्रीनगर एमडी जोशी ने कहा कि पालिका के ईओ को श्रीकोट में पर्याप्त सफाई कर्मी नियुक्त कर गलियों में सफाई करवाने के लिए निर्देशित किया जाएगा। गलियों में भी स्ट्रीट लाइट लगवाकर नागरिकों को सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed