{"_id":"5bdc8720bdec2269960bba54","slug":"15411791262011-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने 11 लोगों को किया छह साल के लिए निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने 11 लोगों को किया छह साल के लिए निष्कासित
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। कांग्रेस जिला संगठन ने निकाय चुनाव में संगठन के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने और पार्टी लाइन से बाहर निर्दलीय प्रत्याशियों के पक्ष में कार्य करने पर पार्टी के 11 पदाधिकारियों को निष्कासित कर दिया है। संगठन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने बताया कि जोशीमठ में नगर पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशी रमेश सती, सुभाष डिमरी, बीकेटीसी के पूर्व सदस्य नरेशानंद नौटियाल, महिला प्रकोष्ठ की नगर अध्यक्ष सरिता नौटियाल, ब्लॉक अध्यक्ष अजीतपाल रावत, सुखदेव सिंह बिष्ट, नगर महामंत्री हरीश सती, पूर्व महामंत्री अनल नंबूरी, नगर उपाध्यक्ष समीर डिमरी और पूर्व पीसीसी सदस्य मोहन सिंह राणा को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। कर्णप्रयाग की पूर्व सभासद अनीता नेगी को भी पार्टी के विरुद्ध कार्य करने पर निष्कासित कर दिया गया है।
सरकारी भवनों से पोस्टर हटवाए
गोपेश्वर। नगर निकाय चुनाव को लेकर रिटर्निंग ऑफिसर परमानंद राम ने मुख्य बाजार सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर सरकारी भवनों पर लगी प्रचार सामग्री को हटवाया। इस दौरान उन्होंने सड़क के ऊपर लगे फ्लैक्स भी हटवाए। उन्होंने प्रत्याशियों को निजी भवनों पर प्रचार सामग्री लगाने से पूर्व अनुमति पत्र लेने के निर्देश दिए। आरओ परमानंद राम ने कहा कि बिना अनुमति सरकारी अथवा गैर सरकारी भवनों व संपत्तियों पर प्रचार सामग्री लगाने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नगर पालिका गोपेश्वर के अधिशासी अधिकारी अनिल पंत सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।