{"_id":"5bdc870bbdec22696a3adfae","slug":"15411791062-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव में एतिहासिक जीत हासिल करेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव में एतिहासिक जीत हासिल करेगी भाजपा
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने भाजपा के निकाय चुनाव में एतिहासिक जीत हासिल करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि यदि संगठन ने जिम्मेदारी दी तो वे 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं।
यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में तीरथ सिंह रावत ने कहा कि जो कार्य 50 सालों में नहीं हुए, उन्हें राज्य और केंद्र सरकार ने चार साल में अंजाम दिया है। लोगों की लंबे समय से चली आ रही मूलभूत समस्याओं को दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत, सुकन्या योजना, पीएम आवास योजना, उज्जवला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं से देश की करोड़ों जनता को सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है। देश के गरीब और असहाय लोगों को केंद्र सरकार ने चूल्हे के धुएं और अंधेरे से मुक्त किया है। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रेमबल्लभ भट्ट, पुष्पा पासवान, सतेंद्र असवाल, नवल भट्ट, आयुष चौहान, दीपक भट्ट, विनोद कपरुवाण, गजेंद्र रावत, अनसूया प्रसाद भट्ट, कुलदीप वर्मा और मोहन नेगी आदि मौजूद थे।
चुनाव में जुटने का आह्वान
गोपेश्वर। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने पार्टी कार्यालय में चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जी जान से जुट जाने का आह्वान किया। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा प्रदेशभर में एतिहासिक जीत हासिल करेगी। वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी निकाय चुनाव को चुनौती के रूप में ले रही है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों का संगठन को फायदा मिलेगा।