{"_id":"5bdc8700bdec22696469b9db","slug":"15411790955-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ में बिना नक्शा पास किए हो रहे निर्माण कार्यों को रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ में बिना नक्शा पास किए हो रहे निर्माण कार्यों को रुकवाया
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में बिना नक्शा पास किए ही हो रहे निर्माण कार्यों को जोशीमठ तहसील प्रशासन ने रुकवा दिया है। प्रशासन की ओर से धाम में बिना अनुमति कार्य कर रहे 12 लोगों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। प्रशासन ने धाम में सरकारी भूमि पर चोरी छिपे हुए निर्माण कार्यों को चिह्नित कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए संयुक्त टीम भी गठित कर दी है।
बदरीनाथ विनियमित क्षेत्र है। धाम में मौजूदा समय में करीब चार सौ निजी और सरकारी भवन स्थित हैं। कई लोगों द्वारा धाम में नक्शे पास करवाए बिना ही निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। विनियमित क्षेत्र के विहित प्राधिकारी/एसडीएम जोशीमठ योगेंद्र सिंह ने बताया कि बदरीनाथ में बिना नक्शा पास कराए ही निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, ऐसे 12 लोगों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। धाम में सरकारी भूमि पर भी अवैध रुप से निर्माण कार्य होने की बात सामने आई है, इसकी जांच के लिए तहसील, वन विभाग, लोनिवि और बीआरओ के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की गई है। सरकारी भूमि और बिना नक्शा पास कराए ही हो रहे निर्माण कार्य निर्माण कार्य को ध्वस्त किया जाएगा।