फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सिमली दुग्ध संघ में

सिमली दुग्ध संघ में

Fri, 02 Nov 2018 10:41 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
सिमली दुग्ध संघ में

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। चमोली दुग्ध संघ बोर्ड का शुक्रवार को विधिवत गठन कर दिया। निर्वाचन प्रक्रिया में बोर्ड के लिए तय आठ सदस्यों का निर्वाचन कर दिया गया, जबकि नौवें सदस्य का मनोनयन राज्य सरकार की ओर से किया जाएगा। चमोली दुग्ध संघ सिमली में अध्यक्ष पद का ताज किसके सिर सजेगा इसका फैसला शनिवार (आज) हो जाएगा।
दुग्ध संघ परिसर सिमली में शुक्रवार को सुबह नौ बजे से बोर्ड के 6 सामान्य और 2 महिला आरक्षित सदस्यों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। 12 सदस्यों की ओर से नामांकन किए जाने पर यहां मतदान प्रक्रिया अपनाई गई। 8 सदस्यीय बोर्ड के लिए चार बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद घोषित परिणामों में सामान्य सीट पर जलग्वाड़ समिति की अंजू देवी, द्वींग समिति से पूनम देवी, लंगसी समिति से पवित्रा देवी, कालीमाटी से पुष्पा देवी, सिरोली समिति से पुष्पा देवी, पाखी से विशंभरी देवी, चोरड़ा से रेखा देवी और मझखोला से सुशीला देवी को विजयी घोषित किया गया। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचन अधिकारी आरएस बर्तवाल ने बताया कि बोर्ड में शामिल होने वाले 8 सदस्यों का निर्वाचन शांति पूर्वक संपन्न हुआ। मतदान में नामांकन करने वाले सभी 12 सदस्यों ने मतदान किया था। शनिवार को दुग्ध संघ अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर चुनाव संपन्न किया जाएगा। मार्च 2018 में बोर्ड के अल्पमत में आने से बोर्ड भंग हो गया था।
विज्ञापन


नौ सदस्य होने पर ही होंगे चुनाव
कर्णप्रयाग। दुग्ध संघ में अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर होने वाले चुनाव के लिए बोर्ड में नियमानुसार नौ सदस्य होने चाहिए। हालांकि संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे धन सिंह नेगी का प्रदेश से संघ में सदस्य नामित होना तय माना जा रहा है, लेकिन शुक्रवार शाम पांच बजे तक संघ को नामित सदस्य के कोई आदेश नहीं मिले थे। निर्वाचन अधिकारी आरएस बर्तवाल का कहना है कि नौ सदस्य होने पर ही चुनाव होंगे। वहीं पूर्व अध्यक्ष धन सिंह नेगी का कहना है कि सरकार से सदस्य नामित होने के आदेश जारी हो गए हैं। जल्द संघ में आदेश पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed