फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मेडिकल कॉलेज के 105 अस्थायी कर्मचारियों को मिला एरियर

मेडिकल कॉलेज के 105 अस्थायी कर्मचारियों को मिला एरियर

Fri, 02 Nov 2018 10:37 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के 105 अस्थायी कर्मचारियों को मिला एरियर
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के 105 अस्थायी कर्मचारियों को नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में नौ माह के एरियर का भुगतान हो गया है। कर्मचारियों को जुलाई 2017 से मार्च 2018 तक का एरियर मिला है। हालांकि अभी कर्मचारियों के सेवा विस्तार पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है, जिसके चलते उन्हें अप्रैल 2018 से वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। ऐसी स्थिति में उक्त कर्मचारियों के लिए एरियर दीपावली राहत बनकर आया है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में विभिन्न स्रोतों से लगभग 400 अस्थायी कर्मचारी विभिन्न पदों में कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2017 की शुरुआत मेें संशोधित विनियमितीकरण शासनादेश 2013 के अनुसार 15 अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी कर दिया गया। जबकि अन्य कर्मचारी विभिन्न वजहों से छूट गए। इनमें से दो लैब टेक्नीशियन उमेश भट्ट व देवेंद्र लखेड़ा ने हाईकोर्ट में रिट दायर कर शासनादेश के अनुसार विनियमित किया जाने और विनियमितीकरण नहीं होने तक न्यूनतम वेतन (समान कार्य-समान वेतन) दिए जाने की बात कही। कोर्ट के आदेश पर जुलाई माह मेें उक्त कर्मचारियों को बढ़े हुए वेतन का एरियर मिल गया था। इसके बाद अन्य कर्मचारी भी बारी-बारी से कोर्ट में चले गए। कोर्ट के आदेश पर कुछ समय पूर्व 21 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को एरियर मिल चुका है। जबकि गत दिवस 105 कर्मचारियों के एरियर की रकम संस्थान ने उनके खाते में डाल दी। कर्मचारियों को जुलाई 2017 से मार्च 2018 तक के एरियर के रुप में 80 हजार से लेकर 1 लाख 10 हजार रुपये तक मिले हैं। वित्त नियंत्रक राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर विवेक स्वरूप का कहना है कि 105 कर्मचारियों को मार्च माह तक के एरियर का भुगतान कर दिया गया है। कर्मचारियों का अप्रैल माह से नवीनीकरण नहीं हुआ है। इसलिए मार्च के बाद के वेतन व एरियर का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed