{"_id":"5bd8883cbdec2269bb41fd50","slug":"154091726911-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आउटसोर्स कर्मचारियों के समर्थन में आया बिड़ला परिसर छात्र संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आउटसोर्स कर्मचारियों के समर्थन में आया बिड़ला परिसर छात्र संघ
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाए जाने पर छात्र संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है। गढ़वाल विवि में तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों को एक नवंबर से सेवा विस्तार के लिए विवि प्रशासन की अनुमति लेनी होगी। बताया जा रहा है कि 31 अक्तूबर के बाद अधिकांश आउटसोर्स कर्मचारियों को बाहर किए जाने का निर्णय लिया है।
गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों व प्रशासनिक भवन में वर्तमान में करीब 400 से अधिक अधिक आउटसोर्स कर्मचारी तैनात हैं। इन आउटसोर्स कर्मचारियों में सुरक्षाकर्मी भी शामिल है। आर्थिक स्थिति को देखते हुए विवि प्रशासन ने आवश्यकता से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में विवि प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों निर्देश जारी किए थे, कि 31 अक्तूबर के बाद आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा प्रशासन की अनुमति के बाद ही जारी रह पाएगी। सभी विभागाध्यक्षों को अपने यहां तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा विस्तार के लिए विवि प्रशासन ने अनुमति लेनी होगी। बिड़ला परिसर छात्र संघ सचिव रामप्रकाश रैम्स ने कहा कि कई आउटसोर्स कर्मचारी वर्षों से विवि में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिससे उनके परिवार का भरण पोषण होता है। यदि अचानक आउटसोर्स कर्मियों को बाहर कर दिया गया तो उनके समक्ष रोजी रोटी का संकट पैदा हो जाएगा। रैम्स ने कहा कि विवि के इस निर्णय का विरोध किया जाएगा।