{"_id":"5bd88821bdec22696b239459","slug":"15409172419-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कमांडो ने बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कमांडो ने बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) ने ठोस अपशिष्ट निवारण एवं हम फिट तो इंडिया फिट अभियान के तहत गढ़वाल विवि में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिला कमांडो ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। साथ ही हथियार संचालन और मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया।
मंगलवार को बिड़ला परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बल के महानिदेशक (डीजी) राजेश रंजन, विधायक केदारनाथ मनोज रावत, गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल, सीआईएसएफ के एडीजी अशोक कुमार पटेरिया और एसएसबी सीटीसी के डीआईजी उपेंद्र बलोदी ने संयुक्त रुप से किया। इस अवसर पर डीजी रंजन ने कहा कि अभियान से बल के कर्मियों में अपनी क्षमता के प्रति आत्म विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि देवभूमि से बल के स्वर्ण जयंती हिमालय अभियान की शुरुआत की गई। विधायक मनोज रावत ने कहा कि रुद्रप्रयाग में मंदाकिनी नदी राफ्टिंग के लिए दुनिया के बेहतर स्थानों में चिहिृृत की गई है। सीआईएसएफ यहां अपना कैंप लगाए। कुलपति प्रो. नौटियाल ने डीजी से अनुरोध किया कि दिसंबर माह में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में सुरक्षा व्यवस्था के लिए बल की एक टुकड़ी उपलब्ध कराए। अभियान का नेतृत्व कर रहे सीआईएसएफ के डीआईजी रघुवीर लाल ने अभियान की रुपरेखा बताई। उन्होंने बताया कि बुधवार को साइकिलिंग दल देवप्रयाग के लिए रवाना होगा। व्यासी से दल राफ्ट के जरिए ऋषिकेश जाएगा। इस अवसर पर बल की महिला कमांडो ने प्रशिक्षक पूजा के नेतृत्व में एके-47 व इन्सास राइफल हैंडलिंग और फिलिपीनो मार्शल आर्ट का प्रदर्शन कर दुश्मन से निपटने के तरीके सिखाए। कार्यक्रम में विवि के डीएसडब्लू प्रो.पीएस राणा और सीआईएसएफ के आईजी सुधीर कुमार ने विचार रखे। संचालन सहायक कमांडेंट नंदिनी मोहंती ने किया। इस दौरान उत्सव ग्रुप की ओर से पांडव लीला के दौरान होने वाले गैंडा वध का मंचन किया गया।