{"_id":"5bd1f194bdec2269a20780ad","slug":"154048548811-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदयात्रा से दिया साहस, शौर्य और संस्कृति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदयात्रा से दिया साहस, शौर्य और संस्कृति का संदेश
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। शताब्दी समारोह के तहत नारायणबगड़ के कफारतीर गांव से शुरू हुई पूर्व सैनिकों की पदयात्रा देर शाम कर्णप्रयाग पहुंची। यहां यात्रा का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने सेना को देश की आन बान और शान बताया और साहस, शौर्य और संस्कृति का संदेश भी दिया।
प्रथम विश्वयुद्ध के नायक विक्टोरिया क्रॉस स्व. दरवान सिंह नेगी की स्मृति और वार मेमोरियल राजकीय इंटर कालेज की स्थापना को 100 साल होने पर हो रहे शताब्दी समारोह आयोजित किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को पूर्व सैनिकों ने स्व. दरवान सिंह नेगी के गांव से कर्णप्रयाग तक पद यात्रा निकाली। कर्नल डीएस बर्तवाल (सेनि) के नेतृत्व में आयोजित पदयात्रा में पूर्व सैनिकों ने नारायणबगड़, रैंस, चोपता, नौली, बगोली, सिमली आदि स्थानों में जनसंपर्क कर लोगों को प्रथम विश्वयुद्ध के बारे में बताया। साथ ही स्वतंत्रता आंदोलन, गढ़वाल राइफल की वीरगाथा और स्व. दरवान सिंह नेगी की ओर से कर्णप्रयाग में स्कूल के साथ ही कर्णप्रयाग तक रेल लाइन निर्माण की मांग के बारे में भी बताया गया। शुक्रवार (आज) से शुरू होने वाले शताब्दी समारोह में पूर्व सैनिक बदरीनाथ हाईवे से वार मेमोरियल राजकीय इंटर कालेज तक झांकी निकालेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष हरीश पुजारी, महासचिव भुवन नौटियाल, वीरेंद्र मिंगवाल, जीएस तोपाल आदि ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।