फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भगवान जगन्नाथ का रथ खींचकर लोगों ने किया पुण्य अर्जित

भगवान जगन्नाथ का रथ खींचकर लोगों ने किया पुण्य अर्जित

Thu, 25 Oct 2018 01:53 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ का रथ खींचकर लोगों ने किया पुण्य अर्जित
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बुधवार को तीर्थनगरी ऋषिकेश में गाजे बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में रंग-बिरंगी झांकियां, कारों, जीपों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार भक्तों की टोलियां, बड़ी संख्या में पैदल श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। इसके अलावा श्रद्धालु माधव कृष्ण हरि-हरि बोल.., जय जगन्नाथ-जय जगन्नाथ.. भजनों पर स्कूली बच्चों की टोलियां डांडिया कर रही थीं।
मुनिकीरेती स्थित मधुवन आश्रम से परमाध्यक्ष परमानंद दास के सानिध्य में बुधवार को भगवान जगन्नाथ की 23वीं शोभा यात्रा निकाली गई। आश्रम परिसर से भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचकर पुण्य अर्जित किया। रथ यात्रा का कैलाश गेट, चंद्रभागा पुल के समीप, दून तिराहे और घाट चौक पर विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक, राजनैतिक व धार्मिक संस्थाओं ने फूल वर्षा कर स्वागत किया गया। मान्यता है कि वैदिक शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति भगवान जगन्नाथ के दिव्य रथ के दर्शन करते हैं या खींचते है उसे अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होता है। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में मधुर हरिनाम संकीर्तन, स्कूली छात्रों का भावमय नृत्य, भक्तियोग स्वामी महाराज की आकर्षक झांकिया मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। आश्रम परिसर से शुरू हुई रथ यात्रा लक्ष्मणझूला रोड़ होते हुए ऋषिकेश नगर निगम परिसर में संपन्न हुई। इसके बाद नगर निगम परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आश्रम के प्रबंधक हर्ष कुमार, रघुनंदन दास, राजीव उपाध्याय, एनसी भारद्वाज, आईडी जोशी, डीके वाष्णेय, कर्नल केएस राणा, राजेंद्र सेठी, राधा गोविंद, विरेंद्र अग्रवाल, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, विनोद कुकरेती, योगेश राणा, बच्चन पोखरियाल, आशीष कुकरेती, विनोद कुकरेती, ओम प्रकाश राणा, नवल कपूर, हरीश धींगड़ा, चंद्र प्रकाश, परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भगवान जगदीश, बहन सुभद्रा, भ्रात बलदाऊ ने किया नगर भ्रमण
भव्य रथ में सवार भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भ्रात बलदाऊ के साथ बुधवार को भगवान तीर्थनगरी के भ्रमण पर रहे। मधुबन आश्रम से शहर के प्रमुख चौराहों से होते हुए हाथों में चिरोंजी, नारियल का प्रसाद तथा मुंह से जय जगन्नाथ की गूंज करते हुए हजारों श्रद्धालुओं ने रथ खींचा। इस अवसर पर सुंदर दिव्य रथ भक्तों की आस्था का केंद्र था। इसमें सवार भगवान जगग्नाथ के दर्शनों को लेकर भक्तों की भीड़ थी। इस दौरान रथ यात्रा में सबसे आगे गढ़वाल के पारंपरिक ढोल-दमों के साथ निकली रथ यात्रा में उत्तर से पश्चिम का संगम नजर आया। भगवान जग्गनाथ की रथ यात्रा में शुभ कार्यों में उपयोग किए जाने वाले वाद्य-यंत्रों का भी उपयोग आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed