फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्वच्छ भारत से साकार होगा बापू का सपना : ऊषा शर्मा

स्वच्छ भारत से साकार होगा बापू का सपना : ऊषा शर्मा

Thu, 25 Oct 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत से साकार होगा बापू का सपना : ऊषा शर्मा
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

सांस्कृतिक स्त्रोत व प्रशिक्षण केंद्र दिल्ली की ओर से बुधवार को ढालवाला स्थित मार्डन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में आयोजित कार्यशाला के तीसरे दिन पर्यावरण विषय पर चर्चा की गई। इस मौके पर सहयोगी प्रशिक्षक ऊषा शर्मा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से वंदना चौहान व शरद गौड़ की स्वच्छ पर्यावरण पर आधारित रिपोर्ट दिखाई।

कार्यशाला का शुभारंभ ईश वंदना से हुई। इस दौरान प्रशिक्षक ऊषा शर्मा ने कहा कि स्वच्छ भारत के लिए हम सभी को महात्मा गांधी के आदर्शों से सीख लेकर काम करना होगा। तभी देश को स्वच्छ बनाने का बापू का सपना साकार हो सकेगा। इस मौके पर सभी छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता की शपथ ली। इसके अलावा प्रशिक्षक की ओर से छात्रों को महाराष्ट्र की बर्नी कला की जानकारी दी गई। इसके तहत 200 छात्रों के 11 समूह बनाए गए। छात्रों ने इस दौरान ग्रामीण जीवन, नृत्य, त्यौहार, पर्यावरण, दैनिक क्रिया-कलाप, प्रकृति, पशु-पक्षी आदि के चित्र बनाए। दूसरे सत्र में संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय भाषाओं में ऊषा कटियाल और अरुण शर्मा ने संगीतमयी प्रस्तुति दी। इस दौरान डॉ. रजनीश पांडे, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed