{"_id":"5bd0d3adbdec2269651f2496","slug":"154041229815-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जननी और जन्मभूमि का सभी का करना चाहिए आदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जननी और जन्मभूमि का सभी का करना चाहिए आदर
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। वाल्मिकी जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को भगवान वाल्मीकि मंदिर कमेटी डोईवाला की ओर से सत्संग का आयोजन किया गया। नगर पालिका डोईवाला परिसर में आयोजित सत्संग में धर्म प्रचारक वीर श्रेष्ठ अमर सिंह आदिवासी महाराज ने कहा कि मातृभूमि और जन्म देने वाली जननी का श्रद्धापूर्वक आदर करना चाहिए। इनके बिना किसी भी प्राणी का अस्तित्व नहीं होता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने का प्रयत्न करना चाहिए। कमेटी के सुरेंद्र मचल और बीरू ने बताया कि बृहस्पतिवार को नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। सत्संग में राजेश मचल, महेंद्र गौडियाल, जगदीश कांगडा, दीपक कुमार, मनोज, नीरज, बाला देवी, किशन कुमार, तेजपाल, शुभम, हिमांशु आदि मौजूद रहे।