फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चोरियों का खुलासा न करने पर चौकी का घेराव

चोरियों का खुलासा न करने पर चौकी का घेराव

Tue, 23 Oct 2018 02:40 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
चोरियों का खुलासा न करने पर चौकी का घेराव
- विरोध में बाजार में तहसील प्रशासन व पटवारी के खिलाफ निकाला जुलूस
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
साहिया। व्यापार मंडल व मंडी समिति के लोगों ने ग्रामीणों के सहयोग से पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा न करने पर साहिया पटवारी चौकी का घेराव किया। सोमवार को साहिया नेवी प्रधान मोहन शर्मा, उद्पालटा प्रधान सतपाल राय के नेतृृत्व में भारी संख्या में लोग पटवारी चौकी पहुंचे। जहां कई घंटों तक चौकी के बाहर बैठकर हंगामा और प्रदर्शन किया। मोहन शर्मा ने कहा कि एक वर्ष में एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। साहिया बाजार स्थित स्कूल में मंडी गाड़ियों की बैटरी चोरी कर ली जाती हैं, लेकिन पटवारी अब तक इसका खुलासा नहीं कर सके हैं।
लोगों ने सवाल उठाए कि चोरों को अब तक क्यों नहीं पकड़ा जा सका है? बाजार में नशा दिन रात बिक रहा है, इसके बावजूद नशा तस्करों के खिलाफ क्यों नहीं कार्रवाई की जा रही है? बाजार में जाम सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है, आखिर जनता को जाम से छुटकारा क्यों नहीं दिलाया जा रहा है? लोगों द्वारा पूछे गए सवालों का पटवारी जवाब नहीं दे पाया। ऐसे में ग्रामीण भी अड़ गए कि जब तक तहसीलदार और एसडीएम मौके पर नहीं आएंगे तब तक वह धरना खत्म नहीं करेंगे। तहसीलदार और एसडीएम की ड्यूटी विकासनगर तहसील में चुनाव में लगने के कारण जब वह मौके पर नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों ने पूरे बाजार में तहसील प्रशासन और साहिया पटवारी के खिलाफ नारेबाजी कर जुलूस निकाला।
विज्ञापन

कार्रवाई को दिया दो दिन का समय
प्रदर्शनकारियों ने राजस्व व प्रशासन को चोरों को पकड़ने और नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दो दिन का समय दिया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई कार्रवाई नहीं की जाती तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर सुनीता चौधरी, मोहन लाल शर्माख, सतपाल राय, मुकेश चौधरी, बिरेंद्र राय, अमर सिंह राय, वीरेंद्र सिह राय, दयाराम जीवन राय, देवेंद्र राय, गमबीर राय, सियाराम शर्मा, लोकेंद्र राय, मुकेश राय, परवीन चौहान, गुमान सिह, गीता चौहान आदि सेकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed