फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   संस्कृति की पहचान हैं मेले : आचार्य पंकज

संस्कृति की पहचान हैं मेले : आचार्य पंकज

Tue, 23 Oct 2018 02:41 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
संस्कृति की पहचान हैं मेले : आचार्य पंकज
diwali
ब्यूरो/ऋषिकेश/अमर उजाला।
विज्ञापन

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन की ओर से सोमवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में दीपावली मेले का आयोजन किया गया। मेले में ऑटो एक्सपो व फैशन शो ने दर्शकों को मोह लिया। मेले का शुभारंभ आचार्य पंकज व कमलकांत मलिक ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर आचार्य पंकज ने कहा कि मेले भारतीय संस्कृति की पहचान होते हैं। मेले में सभी लोग जाति धर्मो से ऊपर उठकर एक दूसरे से मिलते है। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में मेले में अलग अलग प्रदेशों के लोग अपने उत्पादों के विक्रय के लिए आया करते थे। विशिष्ट अतिथि कमलकांत ने कहा कि आमतौर पर मेलों में हाथ से बनाए उत्पादों का प्रदर्शन किया जाता था। क्लब को भी प्रयास करना चाहिए कि हस्तनिर्मित उत्पादों का विक्रय ज्यादा हो, जिससे लोगों को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन

इसके अलावा मेले में बेबी शो, मेहंदी, रंगोली, ग्रुप डांस, सोलो डांस व सर्वश्रेष्ठ हस्ताक्षर का भी आयोजन किया गया। मेंहदी प्रतियोगिता में रानी प्रथम, आरती द्वितीय रहीं। डांस में ऋत्विक रावल प्रथम, निहारिका मखीजा द्वितीय और वासु ने त्रितीय स्थान हासिल किया। हेल्दी बेबी शो में अर्णव सिंघल प्रथम, अर्णव अरोड़ा द्वितीय और प्रिशा तृतीय रहीं। सर्वश्रेष्ठ हस्ताक्षर प्रतियोगिता में नवीन गैरोल प्रथम स्थान पर रहे। ग्रुप डांस में डांसिंग बाथ ने प्रथम पुरस्कार जीता। विशेष लकी ड्रा कूपन में विभाष कोटनाला ने एलईडी टीवी का प्रथम पुरस्कार जीता। लकी ड्रा कूपन में मोटर साइकिल का प्रथम पुरस्कार कूपन सं. 14839 ने जीता, द्वितीय पुरस्कार क्रूज एसी कूपन नं. 19816 के नाम रही। तृतीय पुरस्कार वाइब्ज मैट्रेस कूपन नं. 11375 ने जीता, चतुर्थ पुरस्कार डबलडोर एसी कूपन सं. 21671 के नाम रही। माइक्रोवन ओवन का पंचम पुरस्कार कूपन सं. 21487 ने जीता। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा, आशु डंग, श्रेयांस जैन, अमित सूरी, नवीन गांधी, किशोर मेहता, अनुराग शर्मा, विनित शर्मा, दीपेश कोहली, विकास ग्रोवर, विशाल संगर, मुकेश अग्रवाल, महेश किंगर, अंकित कालरा, दिनेश अरोड़ा, कपिल गुप्ता, मधुसूदन अग्रवाल, नीरज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed