{"_id":"5bce3be8bdec2269845a944f","slug":"15402423742-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर पद के लिए तीन नामांकन पत्र बिके, चार जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर पद के लिए तीन नामांकन पत्र बिके, चार जमा
Updated Tue, 23 Oct 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश/अमर उजाला।
निकाय चुनाव में मेयर और सभासद के नामांकन पत्रों की बिक्री सोमवार को भी जारी रही। इसके साथ ही नामांकन पत्र जमा करने प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। पांचवे दिन मेयर पद के तीन, जबकि सभासद पद के 65 नामांकन पत्र बिक्री हुए। मेयर पद के चार और सभासद के 52 नामांकन पत्र जमा हुए हैं।
तहसील परिसर में सोमवार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्रों बिक्री और जमा कराने की प्रक्रिया हुई। मेयर पद के लिए अब कुल 26 और सभासद पद के 377 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है। आरओ तहसीलदार दयाराम ने बताया कि मेयर पद पर सोमवार को तीन नामांकन पत्र बिके और चार जमा हुए। इसके साथ ही मेयर पद पर कुल 26 नामांकन पत्र बिक चुके हैं। सभासद पद के नामांकन पत्र बिक्री कक्ष में रिटर्निंग अफसर (आरओ) राजेंद्र पाल ने बताया कि वार्ड नंबर 1 से 14 तक में सोमवार को 25 नामांकन पत्र बिक्री व 23 जमा हुए हैं। इसके साथ ही कुल 141 नामांकन पत्र बिक चुके हैं। वार्ड नंबर 15 से 27 में आरओ विजय पाल कैंतुरा ने बताया कि 21 नामांकन पत्र बिके व 11 जमा हुए हैं। इसके साथ ही कुल 131 नामांकन पत्र बिक चुके हैं। वार्ड नंबर 28 से 40 में आरओ जीडी जोशी ने बताया कि कुल 22 नामांकन पत्र बिके व 18 जमा किए गए। इसके साथ ही कुल 105 नामांकन पत्र बिक्री हुए हैं।