{"_id":"5bce3be5bdec226954313dc4","slug":"15402423718-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम छलका रहे बर्थ डे ब्वाय का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम छलका रहे बर्थ डे ब्वाय का चालान
Updated Tue, 23 Oct 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश/अमर उजाला।
जन्मदिन की पार्टी पर रेस्टोरेंट में दोस्तों के साथ जाम छलका रहे युवाओं को मौज मस्ती भारी पड़ गई। पुलिस ने जाम छलका रहे बर्थ डे ब्वाय का चालान करने के साथ ही
मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी व चौकी प्रभारी ढालवाला रविवार देर रात गश्त पर थे। इसी दौरान एक रेस्टोरेंट के बेसमेंट से जोर-जोर की आवाजें सुनकर दोनों पुलिस अफसर वहां पहुंचे। रेस्टोरेंट के बेसमेंट में कई युवा नशे में हल्लागुल्ला कर रहे थे। पूछताछ करने पर पता चला कि उनमें से एक सुमित तड़ियाल पुत्र दिनेश तड़ियाल, निवासी ढालवाला के जन्मदिन की पार्टी है। इसके बाद ब्वाय को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इसके अलावा रेस्टोरेेंट मालिक पवन सिंह पंवार पुत्र गजवाल सिंह पंवार निवासी कंडी मुयली श्रीनगर से बार का लाइसेंस तलब किया गया। लाइसेंस नहीं दिखाने पर रेस्टोरेंट मालिक पर जुर्माना ठोंका गया है।