फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भाजपा : प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने बांटे सिंबल

भाजपा : प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने बांटे सिंबल

Tue, 23 Oct 2018 02:36 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
भाजपा : प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने बांटे सिंबल
ब्यूरो/ऋषिकेश/अमर उजाला।
विज्ञापन

डोईवाला। भाजपा नगर पालिका डोईवाला के अध्यक्ष समेत 20 सदस्य पद के उम्मीदवारों को सोमवार को प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने डोईवाला में सिंबल (चुनाव चिह्न) का वितरण किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में काम करने का आह्वान किया।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल और भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर सोमवार शाम को भाजपा के अधिकृत उम्मीदवारों के लिए सिंबल लेकर डोईवाला पहुंचे थे। नगर पालिका डोईवाला अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नगीना रानी और 20 अन्य सदस्य पद उम्मीदवारों को अधिकृत प्रत्याशी होने का सिंबल सौंपे। भाजपा प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने कहा कि कार्यकर्ता एक दूसरे पर विश्वास कर काम करें। एकजुटता होने पर ही विपक्ष का धूल चटाई जा सकती है। भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि चुनाव पूरी तरह से व्यवस्थित होकर लड़ा जाएगा। वरिष्ठ भाजपा नेता करन वोरा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों से जनता संतुष्ट है। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर प्रसाद लोधी, अध्यक्ष पद की उम्मीदवार नगीना रानी, डोईवाला मंडल अध्यक्ष श्रवण प्रधान, भाजयुमो अध्यक्ष रोहित क्षेत्री, सुशील वर्मा, पंकज शर्मा, राकेश नौटियाल, संजीव लोधी, भजन सिंह, गोपाल शर्मा, राकेश लोधी, अनुराग मिश्रा, अवतार सिंह, दिनेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed