{"_id":"5bce3bdbbdec226970456fd5","slug":"1540242361515-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद पर तीन, 15 सभासद उम्मीदवारों ने जमा किए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद पर तीन, 15 सभासद उम्मीदवारों ने जमा किए नामांकन
Updated Tue, 23 Oct 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश/अमर उजाला।
डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला चुनाव प्रक्रिया के तहत सोमवार को अध्यक्ष पद के तीन और 15 सदस्य पद के दावेदारों ने नामांकन पत्र जमा किए। वहीं सोमवार को किसी राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के अधिकृत उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा नहीं किए। नामांकन पत्र जमा करने का अंतिम दिन मंगलवार को है।
निकाय चुनाव के लिए सोमवार को नगर पालिका की अध्यक्ष पद की ओबीसी के लिए आरक्षित सीट के लिए निर्दलीय प्रत्याशी फुरकान अहमद कुरैशी, प्रीतम सिंह और संजय प्रजापति ने नामांकन पत्र जमा किए। वहीं अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार नामांकन पत्र खरीदकर ले गए। 20 वार्ड सदस्य पद के लिए 15 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जमा किए। इसके अलावा 25 दावेदारों ने सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र खरीदे।
दिनभर रही गहमागहमी
डोईवाला। तहसील मुख्यालय पर सोमवार को दिनभर गहमागहमी रही। नामांकन स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखा गया है। एसडीएम डोईवाला और निर्वाचन अधिकारी कुश्म चौहान ने बताया कि मंगलवार को नामांकन जमा करने का अंतिम दिन रहेगा। अंतिम दिन होने वाले नामांकन के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।