{"_id":"5bce3649bdec22694d4317a5","slug":"15402409356-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन को जागृत और जीवंत बनाता है योग : चिदानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन को जागृत और जीवंत बनाता है योग : चिदानंद
Updated Tue, 23 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश/अमर उजाला।
जीवन में योग का महत्व है। योग, जीवन को जाग्रत और जीवंत बनाता है।
ये बातें परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने सोमवार को साप्ताहिक योग प्रशिक्षण शिविर के समापन मौके पर कहीं। इस दौरान स्वामी चिदानंद ने योग साधकों से पर्यावरण व प्रकृति के बारे में चिंतन करने और पौधरोपण के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प कराया। शिविर में स्वीडन, फ्रांस, मलेशिया, फिजी, इटली, अमेरिका, यूके, नार्वे आदि देशों के प्रशिक्षु शामिल हुए। इसमें योग प्रशिक्षुओं ने संचालित ध्यान, आयुर्वेद, प्राणायाम और भारतीय संस्कृति, दर्शन, गीता व अध्यात्म की जानकारी ली। इसके अलावा योग एवं प्राणायाम की विभिन्न विधाओं का अभ्यास किया। प्रशिक्षण शिविर का नेतृत्व पारुल और साध्वी आभा सरस्वती व डॉ. इंदु शर्मा के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर एएस गिल, बेनानुरू, एलिजाबेथ, जाओबी, जसप्रीत, डेनिस, मारिया आदि मौजूद रहीं।