फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मुनिकीरेती : पैराशूट प्रत्याशी की भनक से भाजपा में बगावत

मुनिकीरेती : पैराशूट प्रत्याशी की भनक से भाजपा में बगावत

Tue, 23 Oct 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
मुनिकीरेती : पैराशूट प्रत्याशी की भनक से भाजपा में बगावत
ब्यूरो/ऋषिकेश/अमर उजाला।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा में जगह-जगह विद्रोह हो रहे हैं। मुनिकीरेती नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर उम्मीदवारी को लेकर खेमेबाजी सतह पर आ गई है। सोमवार को स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को कहीं से भनक लगी कि पार्टी अध्यक्ष पद पर पैराशूट प्रत्याशी उतारने की तैयारी है।
इसके बाद आननफानन कैलाश गेट पर भारतीय जनता पार्टी नरेंद्रनगर व मुनिकीरेती मंडल पदाधिकारियों की आपात बैठक बुला ली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक/मंत्री सुबोध उनियाल पर अपने प्रभाव के बूते पैराशूट प्रत्याशी को टिकट दिलाने का आरोप लगाया गया। भाजपा नरेंद्रनगर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र कुलियाल वंदेमातरम ने कहा कि अगर पैराशूट प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा गया तो दोनों मंडलों के सभी भाजपा कार्यकर्ता सामूहिक रूप इस्तीफा देंगे। यदि समय रहते शीर्ष पदाधिकारी नहीं चेते तो दोनों मंडलों के कार्यकर्ता एकजुट होकर अपना प्रत्याशी खड़ा करेंगे।
विज्ञापन

मुनिकीरेती मंडल अध्यक्ष राकेश सेंगर ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक जमीनी कार्यकर्ताओं की अवहेलना कर रहे हैं। भाजपा नेता पंकज भट्ट ने कहा कि अपने प्रभाव का गलत इस्तेमाल करने वाले को तत्काल मंत्रीपद से हट जाना चाहिए। दोनों मंडल अध्यक्ष योगेश राणा को उम्मीदवार बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, अनिल बडोला, संजय बडोला, सरस्वती जोशी, ऊषा बडोला, सचिन सेलवालन, दीपा भट्ट, सोनू रतूड़ी, आशीष कुकरेती, पूजा सेलवान, मनीष कुकरेती, जय प्रकाश कोठारी, सीमा बिजल्वाण आदि मौजूद रहे। इस संबंध में विधायक/मंत्री सुबोध उनियाल से वार्ता करने की कोशिश हुई तो उन्होंने कहा कि बाद में बात करेंगे। उनका पक्ष आने पर प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed