{"_id":"5bce03fbbdec2269bf7d6eb1","slug":"154022805717-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव मामले में जय हो ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव मामले में जय हो ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। जय हो छात्र संगठन ने बिड़ला परिसर छात्रसंघ मामले में 23 अक्तूबर तक निर्णय न लिए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन ने अध्यक्ष पद पर गड़बड़ी की शिकायत की थी। वहीं ग्रीवांस सेल ने बिड़ला परिसर छात्रसंघ के सभी पदों पर दोबारा मतदान करने के निर्देश मुख्य चुनाव अधिकारी को दिए थे। जिस पर मुख्य चुनाव अधिकारी ने कुलपति के समक्ष अपील की थी।
गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर छात्रसंघ चुनाव विवाद थम नहीं रहा है। जय हो छात्र संगठन ने अध्यक्ष पद पर गड़बड़ी की शिकायत मुख्य चुनाव अधिकारी से करने के साथ ही आरटीआई के तहत सूचना भी मांगी थी। सूचना अधिकार के तहत दी गई सूचना में सभी पदों पर गड़बड़ी की बात स्पष्ट हुई थी, जिस पर ग्रीवांस समिति के अध्यक्ष प्रो. पीएस राणा ने मुख्य चुनाव अधिकारी को सभी पदों पर 16 अक्तूबर तक दोबारा मतगणना करने के निर्देश जारी किए थे। हालांकि मुख्य चुनाव अधिकारी ने ग्रीवांस सेल के इस निर्णय को कुलपति के समक्ष चुनौती दी थी। सोमवार को जय हो छात्र संगठन ने कुलपति को ज्ञापन सौंप इस संबंध में 23 अक्तूबर तक स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। बिड़ला परिसर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार, आयुष मिंया व अमित प्रदाली ने कहा कि यदि 23 तक इस संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं की गई तो कुलपति कार्यालय के समक्ष उग्र आंदोलन किया जाएगा।