{"_id":"5bce0332bdec220775479992","slug":"154022785616-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदिबदरी पहुंची गांधी यात्रा, लोगों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदिबदरी पहुंची गांधी यात्रा, लोगों ने किया स्वागत
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आदिबदरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ पर चंडी प्रसाद भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र की ओर से शुरू की गई गांधी-यात्रा का आदिबदरी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। प्राथमिक स्कूल में आयोजित स्वागत समारोह में यात्रा आयोजन समिति के सदस्य मंगला कोठियाल ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य गांधी जी के पर्यावरण संवर्धन के लिए किए गए चिंतन को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जल, थल और नभ में पर्यावरण का संकट गहराता जा रहा है, जिससे जीव जगत के अस्तित्व पर भी संकट मंडरा रहा है। यात्रा के सदस्य ओम भट्ट ने कहा कि जीव जगत के संरक्षण के बिना पर्यावरण संरक्षण नहीं हो सकता। रमेश थपलियाल ने कहा कि गांधी जी का चिंतन और दर्शन हर क्षेत्र में अनुकरणीय है। सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह चाकर ने दल के सदस्यों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका किरन कठैत, पंकज बहुगुणा, ममता खंडूड़ी, रघुवीर लाल, अनीता बहुगुणा और रोहित कठैत आदि उपस्थित थे।