{"_id":"5bce032fbdec22699b148d8b","slug":"15402278534-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज दावेदारों ने बढ़ाई भाजपा कांग्रेस की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज दावेदारों ने बढ़ाई भाजपा कांग्रेस की मुश्किलें
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। यहां पहली बार हो रहे नगर पालिका के चुनावों में भाजपा वार्डों में ही घिरी नजर आ रही है। अधिकतर वार्डों में नाराज दावेदारों ने जहां भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं वहीं कांग्रेस से सभासद रही अनीता नेगी की ओर से नामांकन करने से कांग्रेस की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।
वर्ष 2015 में नगर पंचायत से पालिका परिषद के रूप में पहली बार अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। इस पर कांग्रेस ने पूर्व सभासद और मनोरमा देवली को उम्मीदवार घोषित किया है। इससे नाराज निवर्तमान सभासद अनीता नेगी ने सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। वहीं भाजपा में भी अध्यक्ष पद पर टिकट बंटवारे को लेकर अंदरूनी तौर पर असंतोष दिख रहा है। टिकट नहीं मिलने से नाराज मनोरमा नैनवाल, आराधना मनोड़ी ने नामांकन प्रपत्र खरीदा है। हालांकि भाजपा ने डैमेज कंट्रोल करने के लिए सोमवार को कार्यकर्ताओं और नाराज दावेदारों के साथ बैठक की। बताया जा रहा है कि यहां कई दावेदारों ने टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। भाजपा से सभासद के लिए दावेदार रही शक्तिनगर वार्ड से अर्चना खंडूड़ी ने भी निर्दलीय नामांकन किया, जबकि नाराज चेतन मनोड़ी ने मुख्य बाजार, देवेंद्र गैरोला ने अपर बाजार, पंकज कुमेड़ी ने सुभाषनगर सिमली से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सभासद का नामांकन प्रपत्र खरीदा। नगर मंडल अध्यक्ष अनुज डिमरी का कहना है कि वृहद सर्वे के बाद पार्टी का टिकट बेहतर उम्मीदवारों को दिया गया है। सभी नाराज दावेदारों से वार्ता की जा रही है।