{"_id":"5bce02f1bdec22696f0083b5","slug":"154022779118-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने श्रम अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने श्रम अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जन सुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे ने दूर-दराज के गांवों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का निस्तारण करने और निस्तारण की कार्रवाई से संबंधित शिकायतकर्ता को भी अवगत कराने के निर्देश दिए। जन सुनवाई में श्रम अधिकारी के मौजूद न रहने पर सीडीओ ने उन्हें स्पष्टीकरण देने निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जन सुनवाई में क्षेत्रपाल से पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि बदरीनाथ हाईवे पर हिल कटिंग से क्षेत्रपाल गांव को खतरा हो गया है। इस पर सीडीओ ने एनएचआईडीसीएल को जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बिजौरीगाड़ तोक से पालछुनी-मानूर सड़क तक दो किलोमीटर का कार्य शुरू न होने की शिकायत पर सीडीओ ने लोनिवि के ईई को नवंबर माह से सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। राजकीय इंटर कॉलेज मोख के भवन निर्माण में लगे मजदूरों का यूपी निर्माण निगम की ओर से भुगतान न करने की शिकायत पर सीडीओ ने संबंधित निगम के अधिकारियों को शीघ्र मजदूरों का भुगतान करने के निर्देश दिए। बेमरू गांव के मनोहर कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने की मांग उठाई। इस पर सीडीओ ने चमोली के बीडीओ को शीघ्र जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।