{"_id":"5bce02e7bdec2269b4444f7a","slug":"15402277819-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंड क्षेत्र के गांवों में भालूओं की दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंड क्षेत्र के गांवों में भालूओं की दहशत
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीपलकोटी। बंड क्षेत्र के जैसाल, हाट और बैमरु गांव में भालूओं के झुंड से ग्रामीण दहशत में हैं। भालू क्षेत्र में कई मवेशियों को मार चुके हैं। ग्राम प्रधान मीना देवी, सरपंच रमेश जैसाली, पवन कुलसारी, सुभाष, ललित, कृष्णा डंडरियाल, विकास और दीपक पुरोहित का कहना है कि शाम होते ही क्षेत्र में भालूओं का झुंड गोशालाओं के आसपास घूमता रहता है। ऐसे में ग्रामीण भालूओं के डर से घरों में दुबके रहते हैं। अभी तक भालू कई मवेशियों को भी मार चुका है। बदरीनाथ वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी एनएन पांडेय का कहना है कि प्रभावित क्षेत्र में वन कर्मियों की टीम भेजी जाएगी। भालूओं को जंगल की ओर खदेड़ा जाएगा।