फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भाजपा में एक व्यक्ति को मन की बात करने का अधिकार

भाजपा में एक व्यक्ति को मन की बात करने का अधिकार

Mon, 22 Oct 2018 01:57 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
भाजपा में एक व्यक्ति को मन की बात करने का अधिकार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। नगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश की ओर से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी सजवाण का कांग्रेस सदस्यता लेने पर स्वागत किया गया। रविवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में लक्ष्मी सजवाण ने कहा कि एक सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर पिछले कई वर्षों से सेवारत है। अब ग्रामीण क्षेत्र नगर निगम में मिल चुका है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए वहां का विकास हो सकेगा।
विज्ञापन

ज्योति सजवाण ने कहा कि भाजपा में सिर्फ एक आदमी को मन की बात करने का अधिकार है। अब अटल बिहारी वाजपेयी वाली भाजपा नहीं रही। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी के जो भी मेयर व पार्षद प्रत्याशी होंगे उन्हें जिताने में पूरा सहयोग करेंगे। कार्यक्रम में महंत विनय सारस्वत ने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी जिसे टिकट देगी हमें उस प्रत्याशी के लिए अनुशासन के साथ काम करना है। कार्यकारी अध्यक्ष शिव मोहन मिश्र ने कहा कि शाम तक सभी उम्मीदवारों के नाम पर विचार कर लिस्ट प्रदेश अध्यक्ष को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, मधु जोशी, चंदन सिंह पंवार, वेदप्रकाश शर्मा, प्यारे लाल जुगरान, विमला रावत, सरोजनी देवराडी, मनीष शर्मा, संजय गुप्ता, सुधीर राय, सावित्री देवी, मधु मिश्रा, एकान्त गोयल, जितेंद्र पाल पाठी, नन्द किशोर जाटव, मुकेश जाटव, दीपक ध्यानी, आशू वर्मा, शैलेंद्र रस्तोगी, प्राशु बैनर्जी, चेतन चौहान, दास, अजय दास, दिनेश चंद्र, प्रदीप चंद्र, किशोर गौड़, भगवान सिंह पंवार, राकेश सिंह, सरोजनी थपलियाल, जगत नेगी, ममता रमोला, जगमोहन भटनागर, प्रमोद सतीजा, अजय शर्मा, रविंद्र बिरला, सीमा बिरला, शिवानी गुप्ता, प्रिंस सक्सेना, अशोक शर्मा, हरिराम शर्मा, सुधा सैनी, रवि गुप्ता, सिंह राज पोषवाल, अभिनव मलिक, मनोज वर्तवाल, राजेंद्र गोंड, दर्शन लाल भट्ट आदि मौैजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed