फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चंद्रेश्वर नगर : सफाई व्यवस्था चौपट

चंद्रेश्वर नगर : सफाई व्यवस्था चौपट

Mon, 22 Oct 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
चंद्रेश्वर नगर : सफाई व्यवस्था चौपट
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। प्रशासन की लापरवाही के कारण तीर्थनगरी में डेंगू का आतंक जारी है। चंद्रेश्वर नगर कॉलोनी में अब तक डेंगू के 20 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से एक महिला की मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद क्षेत्र में साफ सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हर तरफ गंदगी का आलम है। लोगों का कहना है कि कॉलोनी में नियमित सफाई न होने के कारण डेंगू पैर पसार रहा है। नालियां जाम हैं, सीवर चैंबर के ढक्कन खुले हुए हैं, जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। लोगों की शिकायत है कि नियमित रूप से फॉगिंग नहीं हो रही है। महीने में एक या दो बार आकर कर्मचारी कोरम पूर कर जाते हैं। यही कारण है कि दिक्कतें जस की तस बनी हुई हैं।
विज्ञापन


समस्याओं की कहानी, लोगों की जुबानी
मेरे पड़ोस में दो लोगों को डेंगू हो चुका है। एक ठीक हो चुका है और एक का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। गंदगी के कारण कई लोगों को डेंगू होने के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

- ब्रिजेश कुमार, निवासी चन्द्रेशवर नगर

मेरे पड़ोस में एक लड़की को 15 दिन पहले डेंगू हुआ था जो अब ठीक हो चुकी है। नालियों में पानी जमा होने के कारण मच्छर पैदा हो रहे हैं। साथ ही नालियों में दवाई का छिड़काव भी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लक्ष्मी देवी, चन्द्रेश्वर नगर

डेंगू के कारण एक महिला की मौत हो चुकी है। कॉलोनी में नियमित रूप से फॉगिग नहीं होती है। कचरा उठाने वाला वाहन भी नियमित रूप से नहीं आता है जिस कारण गंदगी से मच्छर पनप रहे हैं।

- मुगली देवी, चन्द्रेश्वर नगर

मुझे एक महिने पहले डेंगू हुआ था, प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाने के बाद अब ठीक हूं। सरकारी अस्पताल खाली दुकान सरीखे हो चुके हैं।
- हरीष चंद्र राजभर, चन्द्रेश्वर नगर

मुझे कुछ दिनों पहले डेंगू हुआ था अब हालत में सुधार है। असलियत ये है कि साफ सफाई की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है।
संजय, चन्द्रेश्वर नगर

सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी ने कहा कि फॉगिंग पूरे शहर में सबसे ज्यादा डेंगू से प्रभावित क्षेत्रों में हर 4-5 दिनों में होती है। साथ ही नालियों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी नियमित रूप से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed