{"_id":"5bcce109bdec2269af648a01","slug":"15401535754-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेंद मेले में युवाओं को प्रतिभा दिखाने को मिलेगा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेंद मेले में युवाओं को प्रतिभा दिखाने को मिलेगा मंच
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। गेंद मेला समिति त्याड़ो गाड़ यमकेश्वर की ओर से 1 जनवरी से शुरू होने जा रहे मेले की रूपरेखा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मेले के दौरान होने वाली खेल प्रतियोगिताओं और सास्कृतिक कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष पूरण कैंतुरा ने कहा कि गेंद मेला त्याड़ो गढ़वाल का सबसे पुराना मेला है। इसके संरक्षण व संवर्धन के लिए 15 दिवसीय महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेले में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को प्राथमिकता देना है।
इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करना है। इस मौके पर समिति के सचिव सत्यपाल रावत ने गेंद मेला में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए यमकेश्वर के समस्त सामाजिक संगठनों से सहयोग और सहभागिता की अपील की, जिसके लिए सभी संगठनों ने अपनी सहमति जताई है। बैठक में प्रधान संगठन के अध्यक्ष दिनेश भट्ट, रॉयल्स ऑफ मागथा के अध्यक्ष अलकेश कुकरेती, नीरज कुकरेती, यमकेश्वर विधायक के पीए अजय रावत कुकरेती, दगड़्या संरक्षक सुदेश भट्ट, महासचिव विनोद कपरुवान, प्रमोद शर्मा, राजेश जोशी, पम्बा प्रधान राजपाल राणा, क्रांति कपरुवान, राजेंद्र कैंतुरा, हरेंद्र पयाल, अनिल नेगी, ओम गौड़, प्रकाश पेटवाल, विपिन पेटवाल, अर्जुन पयाल, हरदीप कैंतुरा आदि मौजूद थे।