फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बगावत के बीच अनिता ममगाईं ने लिया नामांकन पत्र

बगावत के बीच अनिता ममगाईं ने लिया नामांकन पत्र

Mon, 22 Oct 2018 01:56 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
बगावत के बीच अनिता ममगाईं ने लिया नामांकन पत्र
अमर उजाला ब्यूरो, ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में नगर निगम चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी लगातार बदल रही हैं। भाजपा प्रदेश नेतृत्व से मेयर पद पर हरी झंडी मिलने के बाद अनिता ममगाईं ने रविवार को नामांकन पत्र खरीदा। रविवार को चौथे दिन मेयर पद के पांच और सभासद पद के 43 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसके साथ ही मेयर पद के लिए अब कुल 23 और सभासद पद के 309 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है। नगर निगम ऋषिकेश में 40 वार्डों के नामांकन पत्रों की बिक्री तहसील में की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को नामांकन पत्रों की बिक्री सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक हुई। तहसील में आरओ तहसीलदार दयाराम ने बताया कि मेयर पद पर आज पांच नामांकन पत्र बिक्री हुए हैं। इसके साथ ही मेयर पद पर कुल 23 नामांकन पत्र बिक चुके है। जबकि सभासद पद के नामांकन पत्र बिक्री कक्ष में रिटर्निंग अफसर (आरओ) राजेंद्र पाल ने बताया कि वार्ड नंबर 1-14 तक में आज 19 नामांकन पत्र बिक्री हुए है। इसके साथ ही कुल 116 नामांकन पत्र बिक्री हो चुके हैं। वहीं वार्ड नंबर 15 से 27 में आरओ विजय पाल कैंतुरा ने बताया कि 16 नामांकन पत्र बिक्री हुए है। इसके साथ ही कुल 110 नामांकन पत्र बिक चुके हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा वार्ड नंबर 28 से 40 में आरओ जीडी जोशी ने बताया कि कुल आठ नामांकन पत्र बिक्री हुए। इसके साथ ही कुल 83 नामांकन पत्र बिके। उधर नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जोंक में रविवार को चौथे दिन सदस्य पद के तीन नामांकन पत्र जमा हुए। आरओ तहसीलदार सुरेशचंद्र डबराल ने बताया कि नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद पर कुल 22 नामांकन पत्र बिक्री हो चुके हैं। जबकि सदस्य पद पर 34 नामांकन पत्र बिक्री हो चुके हैं। इसके साथ ही आज तीन नामांकन पत्र जमा किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed