{"_id":"5bccb24bbdec22699e086727","slug":"15401416107-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोषित हुए प्रत्याशी, अब डोर टू डोर प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोषित हुए प्रत्याशी, अब डोर टू डोर प्रचार
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। निकाय चुनाव में नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष के नामों की घोषणा के बाद अब डोर टू डोर चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। राष्ट्रीय पार्टियों के अलावा कई निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं।
चमोली में चार नगर पालिका (गोपेश्वर, कर्णप्रयाग, जोशीमठ व गौचर) और पांच नगर पंचायत (पोखरी, नंदप्रयाग, पीपलकोटी, गैरसैंण व थराली) हैं। जिले के नगर निकायों में करीब 50000 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 27 अक्तूबर को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। पालिका कर्णप्रयाग और गौचर तथा नगर पंचायत थराली में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार महिलाएं हैं, जबकि नगर पालिका गोपेश्वर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। नगर पंचायत नंदप्रयाग में अध्यक्ष सीट अन्य पिछड़ा वर्ग और पीपलकोटी में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। वहीं निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने नगर पालिका और नगर पंचायत सभासदों की सूची जारी की है। संगठन के भीतर संतुलन बनाने के लिए कई पुराने सभासदों को ही दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने बताया कि पार्टी ने पुरानों पर ज्यादा विश्वास जताया है।