{"_id":"5bccb168bdec2269ac7ee132","slug":"154014138313-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनावमुक्त जीवन जीने की बताई कला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनावमुक्त जीवन जीने की बताई कला
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से खुशनुमा जीवन जीने की कला विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू (राजस्थान) से पहुंची डा. सविता ने योग तनाव मुक्त एवं खुशनुमा जीवन जीने की कला के तरीके बताए। इस मौके पर गंगा संरक्षण के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले स्वामी सानंद (डा. जीडी अग्रवाल) को श्रद्धांजलि दी गई।
रविवार को बिड़ला परिसर के एसीएल हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डा. सविता, विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी और राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. सीएम रावत ने बतौर अतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक चौधरी ने कहा कि ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़े भाई-बहन देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में शांति का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना की। मुख्य वक्ता डा. सविता ने कहा कि योग तनाव मुक्त एवं खुशनुमा जीवन जीने की कला सिखाती है। कहा कि क्रोध व्यक्ति के जीवन को तनावग्रस्त करता है। इस अवसर पर महरचंद, राजीव विश्नोई, भोपाल सिंह चौधरी, अतर सिंह असवाल, बबीता, डा. भारती, डा.जेके तिवाडी व अनिल स्वामी आदि उपस्थित थे।