{"_id":"5bccb14dbdec226991725478","slug":"154014135511-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी डांगचौरा ने जीती बालक-बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी डांगचौरा ने जीती बालक-बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर की अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता मेजबान राजकीय इंटर कॉलेज डांगचौरा ने जीत ली। प्रतियोगिता में छह विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
रविवार को जीआईसी डांगचौरा में ब्लॉक स्तरीय अंडर-17 वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में जीआईसी डागचौंरा, न्यूली, चौकी, धद्दी घंडियाल, कीर्तिनगर व मलेथा और बालिका वर्ग में जीआईसी डांगचौरा व न्यूली ने भाग लिया। बालिका वर्ग में दो ही टीम होने से डांगचौरा और न्यूली में खिताबी भिड़ंत हुई। दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। न्यूली ने पहला सेट 25-19 से जीता, लेकिन अगले दो सेट डांगचौरा ने 25-21 और 25-18 से जीत लिए। डांगचौरा को 2-1 से विजयी घोषित किया गया। बालक वर्ग के सेमीफाइनल में डांगचौरा का मुकाबला धद्दी घंडियाल और न्यूली का मुकाबला कीर्तिनगर से हुआ। डांगचौरा और न्यूली ने विपक्षी टीमों को सीधे सेटों में पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में डांगचौरा और न्यूली का संघर्षपूर्ण मैच हुआ। डांगचौरा ने 25-22 और 25-17 (2-0) से फाइनल मैच जीत लिया। ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक सतीश बलूनी ने बताया कि प्रतियोगिता में 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया। जो 25 व 26 अक्तूबर को जीआईसी कीर्तिनगर में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर रमेश गिरी, दीपक रतूड़ी, कमलेश्वर प्रसाद, प्रवीन, विपिन नौटियाल, जगदीश रावत व रंजन आदि मौजूद थे।