{"_id":"5bccb149bdec2269b3459037","slug":"154014135219-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापुरुषों के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग सुनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापुरुषों के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग सुनाए
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। जय दयाल अग्रवाल संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में छात्रों को महापुरुषों के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों से प्रेरित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने छात्रों को पढ़ाई के साथ ही अपनी सभ्यता, संस्कृति व संस्कारों के प्रति जागरूक रहने को कहा।
रविवार को महाविद्यालय में संस्मरण साहित्य विधा पर चतुर्थ संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें संस्कृत महाविद्यालय के साथ ही विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर संगोष्ठी के संयोजक राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित अखिलेश चंद्र चमोला ने कहा कि उनका प्रयास भावी पीढ़ी के जीवन को खुशहाल बनाना है, जिसके लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर छात्रों को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया जाता है। संगोष्ठी की मुख्य अतिथि अंजना कंडारी ने छात्रों को महात्मा गांधी, सर्वपल्ली राधाकृष्णन, लाल बहादुर शास्त्री, विवेकानंद, जीजाबाई, महाराणा प्रताप आदि महापुरुषों के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों से अवगत करवाया। इस मौके पर कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य जगदीश प्रसाद सकलानी, सुनील फोंदणी, द्वारिका प्रसाद, गिरीश डिमरी, मुकेश पंत, संगीता भट्ट, वीरेंद्र सिंह रावत व प्रेमलता कालड़ा आदि मौजूद थे।