{"_id":"5bccb146bdec2269960bae6f","slug":"15401413481-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवलीबगड़ में दो घंटे तक अवरुद्ध रहा बदरीनाथ हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवलीबगड़ में दो घंटे तक अवरुद्ध रहा बदरीनाथ हाईवे
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर देवलीबगड़ में ऑलवेदर रोड के हिल कटिंग कार्य के चलते करीब दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। दोपहर दो बजे वाहनों की आवाजाही रुक गई थी, जो शाम को चार बजे शुरू हुई। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थयात्रियों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी।
रविवार को देवलीबगड़ के समीप चट्टान से भारी मलबा हाईवे पर आ गया, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जेसीबी से मलबा हटाए जाने के बाद शाम चार बजे वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई। यहां ऑलवेदर रोड के कार्य से हाईवे बेहद संकरा हो गया है, जिससे थोड़ा मलबा गिरने पर भी हाईवे बंद हो रहा है। साथ ही यहां पर वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल से हो पा रही है। जाम में फंसे डा. दर्शन सिंह नेगी ने बताया कि कार्यदायी संस्था की ओर से पहाड़ के बड़े हिस्से को काटा जा रहा है। हाईवे अवरुद्ध होने की दशा में आवाजाही सुचारु करने के लिए मौके पर पर्याप्त मशीनें मौजूद नहीं हैं।
इधर, अपर जिलाधिकारी मोहन सिंह बर्निया का कहना है कि अगले वर्ष की चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले अधिक से अधिक हिल कटिंग का कार्य पूर्ण किया जाना है, जिससे इन दिनों युद्धस्तर पर हिल कटिंग कार्य किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को हाईवे अधिक देर तक बंद न रखने के निर्देश दिए गए हैं।