फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लक्ष्मण ने सूर्पनखा की काटी नाक, रावण ने किया सीता हरण

लक्ष्मण ने सूर्पनखा की काटी नाक, रावण ने किया सीता हरण

Sun, 21 Oct 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मण ने सूर्पनखा की काटी नाक, रावण ने किया सीता हरण
पीपलकोटी। ज्योति क्लब की ओर से आयोजित रामलीला के छठवें दिन सीता हरण का मंचन हुआ। पंचवटी में लंकापति रावण की बहन सूपर्णखा द्वारा राम और लक्ष्मण के सम्मुख विवाह का प्रस्ताव रखा जाता है। सूपर्णखा के शादी के लिए जिद्द करने पर लक्ष्मण उसकी नाक काट देता है। सूपर्णखा भाई खर और दूषण के पास जाती है। जिसे सुनकर दोनों भाई अपनी बहन के अपमान का बदला देने के लिए राम और लक्ष्मण से युद्ध करते हैं। रावण मारीच को स्वर्ण मृग का रुप धारण कर वन में सीता का ध्यान आकर्षित करने को कहता है। इसके बाद रावण साधु वेष धारण कर सीता का हरण कर लेता है। रामलीला मंचन का शुभारंभ बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती और विश्व हिंदू परिषद के विभाग प्रचारक चिंतामणि ने किया। इस मौके पर शासकीय अधिवक्ता हरेंद्र सिंह, देवानंद, दीप शाह, संतोष शाह, मृदुल, सुनील, अजय, प्रकाश, भुवन शाह, भगवान शाह, जगदीश, राकेश, विनोद, अशोक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed