फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निकायों की मतदाता सूची से कई नाम गायब

निकायों की मतदाता सूची से कई नाम गायब

Sat, 20 Oct 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
निकायों की मतदाता सूची से कई नाम गायब
गोपेश्वर। नगर निकाय की मतदाता सूची में कई लोगों के नाम गायब हैं। यहां तक कि कई वार्डों में पूर्व पालिका सभासदों के नाम भी सूची से गायब हैं। शनिवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया से भेंट कर छूटे नामों को सूची में दर्ज करवाने की मांग की है। नगर पालिका गोपेश्वर, जोशीमठ, कर्णप्रयाग व गौचर तथा नगर पंचायत पीपलकोटी, नंदप्रयाग, पोखरी, गैरसैंण और थराली में मतदाता सूची से कई लोगों के नाम गायब हैं।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप भंडारी का कहना है कि पांच साल पूर्व जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज था, इस बार उनका नाम सूची से गायब है। नगर पालिका गोपेश्वर के वार्ड चार लोअर बाजार में पूर्व सभासद के साथ ही अन्य लोगों के नाम गायब हैं। यही स्थिति अन्य निकायों में भी बनी हुई है। उन्होंने मतदान से पूर्व मतदाता सूची को अपडेट करवाने की मांग उठाई है। इधर, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए कई बार लोगों से अपील की गई, लेकिन लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। ऐन चुनाव के समय ही लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने की याद आती है। उन्होंने छूटे नामों को मतदाता सूची में शामिल करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर रुद्रेश क्लब के अध्यक्ष लोकेंद्र रावत के साथ ही कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed