फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   श्रीराम व लक्ष्मण के हाथों रावण, कुंभकरण, मेघनाथ का वध

श्रीराम व लक्ष्मण के हाथों रावण, कुंभकरण, मेघनाथ का वध

Sat, 20 Oct 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
श्रीराम व लक्ष्मण के हाथों रावण, कुंभकरण, मेघनाथ का वध
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश श्रीरामलीला कमेटी सुभाष बनखंडी ऋषिकेश में आयोजित रामलीला में कुंभकरण, मेघनाथ और रावण वध की लीलाओं का मंचन किया गया। रावण के अंत के लिए श्रीराम ने जैसे ही बाण चलाया और रावण मूर्छित होकर गिर पड़ा चारों और श्रीराम की जय-जयकार के उद्घोष लगने लगे। इससे पूर्व कुंभकरण गहरी नींद में सोया हुआ था उसे उठाने के लिए राक्षसों ने काफी प्रयास किए। कड़ी मशक्कत के बाद जब कुंभकरण जागा। कुंभकरण ने नींद से उसे उठाने का कारण पूछा। रावण उसे पूरी जानकारी देता है।
विज्ञापन

कुंभकरण पराई स्त्री का हरण करने पर रावण की निंदा करता है, लेकिन लंका राज्य के कारण वह श्रीराम से युद्ध लड़ने के लिए तैयार हो जाता है। इसके बाद श्रीराम से युद्ध लड़ने के दौरान कुंभकरण मारा गया, जिसके बाद रावण ने मेघनाथ को रणभूमि में भेजने की योजना बनाई। मेघनाद अपनी मायावी शक्तियों को जागृत करने के लिए विशेष पूजा-अर्चना करता है, जिसकी भनक लक्ष्मण को लग जाती है। लक्ष्मण हनुमान सहित अपनी सेना के साथ पूजा स्थल पर पहुंच जाते हैं, और मेघनाथ की पूजा बीच में रुकवा कर रणभूमि में ले आते हैं। दोनों के बीच भयंकर युद्ध होता है, जिसमें मेघनाथ मारा जाता है।
विज्ञापन

मेघनाथ की मृत्यु का समाचार सुनकर राक्षसों की सेना का स्वयं रावण सेनापति बन जाता है। श्रीराम और रावण के बीच बहुत युद्ध हुआ लेकिन रावण पर मायावी शक्तियों के कारण कोई प्रभाव नहीं होता। तब विभीषण ने बताया कि रावण का वध उनकी नाभि से अमृत खत्म करके किया जा सकता है। श्रीराम ने रावण की नाभि में तीर चलाया, जिसके कारण रावण मारा गया। इस अवसर पर श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष विनोद पाल, महामंत्री हरीश तिवाड़ी, इंद्र कुमार गोदवानी, सतीश पाल, निर्देशक मनमीत कुमार, रोहताश पाल, हुकुमचंद्र, सुरेंद्र कुमार, दीपक जोशी, राजेश दिवाकर, विनोद रतूडी, पप्पू पाल, महेंद्र सिंह, विनायक, मिलन, सतपाल, सुनील नेगी, भारतेंदु शंकर पांडे, नीतीश पाल, सागर कालरा, शशांक पाल, सुभाष पाल, राकेश पारचा, बाली पाल, मनोज गर्ग, प्रशांत पाल, ललित शर्मा, अशोक मौर्य, संजय शर्मा, अनिल धीमान, राजू कुशवाहा, राजेश धीमान, राजेश साहनी, अमर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed