फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निकाय चुनाव के लिए आज से जमा होंगे नामांकन, तैयारियां पूरी

निकाय चुनाव के लिए आज से जमा होंगे नामांकन, तैयारियां पूरी

Sat, 20 Oct 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव के लिए आज से जमा होंगे नामांकन, तैयारियां पूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला के अध्यक्ष समेत बीस वार्ड सदस्यों के लिए शनिवार से नामांकन पत्र जमा करने शुरू हो जाएंगे। तहसील और ब्लॉक परिसर में नामांकन जमा करने के लिए व्यवस्था को बनाया गया है। देर शाम तक प्रशासन ने सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता बना लिया था। निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत शनिवार से उम्मीदवार नामांकन पत्रों को जमा कर सकेंगे। डोईवाला नगर पालिका के अध्यक्ष पद के दावेदारों के लिए नामांकन करने के लिए एसडीएम कोर्ट परिसर में व्यवस्था को बनाया गया है।
विज्ञापन

वहीं नगर पालिका के वार्ड सदस्यों के लिए अलग अलग कक्ष निर्धारित किए गए हैं। वार्ड संख्या एक से दस तक ब्लाक सभागार में और वार्ड 11 से बीस वार्ड तक राजीव गांधी रिसोर्स सेंटर में बनाए गए कक्ष में नामांकन पत्र जमा कराऐ जाएंगे। नामांकन के लिए तहसील प्रशासन ने नामांकन स्थलों के आसपास बैरिकेडिंग लगा दी है। तहसीलदार डोईवाला मनबर सिंह कंडारी ने बताया कि नामांकन जमा करने के लिए कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

सुबह दस बजे से पांच बजे तक नामांकन पत्रों को जमा करने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वार्ड सदस्य के उम्मीदवार किसी भी वार्ड से चुनाव लड़ सकते हैं। शुक्रवार को अवकाश का दिन होने के बावजूद अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का मौका मुआयना किया। गौरतलब है कि डोईवाला नगर पालिका डोईवाला में अब तक 16 अध्यक्ष और 92 सदस्य पद के दावेदारों ने नामांकन पत्रों को खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed