फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गांधी के आदर्शों पर चलना होगा युवा पीढी को: कुलपति

गांधी के आदर्शों पर चलना होगा युवा पीढी को: कुलपति

Tue, 02 Oct 2018 10:08 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
गांधी के आदर्शों पर चलना होगा युवा पीढी को: कुलपति
श्रीनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर युवा पीढ़ी से गांधी जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वच्छता अभियान चलाया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को गांधी जयंती के अवसर पर गढ़वाल विवि में आयोजित कार्यक्रम में गांधी जी के जीवन पर आधारित दो नाटक दिखाए गए। इस दौरान कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि युवा पीढ़ी को गांधी के आदर्शों पर चलना होगा। वहीं एनआईटी, मेडिकल कालेज सहित क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। एनएसएस स्वयंसेवियों ने श्रीकोट, श्रीनगर सहित विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। कांग्रेस ने स्थानीय डालमियां धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। बाल संरक्षण अधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र खंडूड़ी ने कहा कि वर्तमान समय में देश की एकता व अखंडता के लिए गांधीजी के सिद्धांतों का अनुपालन आवश्यक है। इसके अलावा जीआईसी कीर्तिनगर, पीपलीधार, धारीढुडसिर, जीजीआईसी श्रीनगर, सरस्वती विद्यामंदिर श्रीकोट, सुमनलता मेमोरियल प्ले ग्रुप में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन


विवि ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित
श्रीनगर। महात्मा गांधी की जयंती पर गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मी रमेश व सुशीला देवी को स्वच्छता सेनानी सम्मान से सम्मानित किया। इस दौरान डीएसडब्ल्यू प्रो. पीएस राणा, प्रो. मोनिका गुप्ता, प्रो. ओके बेलवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल बहादुर शास्त्री की फोटो लगाना भूल गया गढ़वाल विवि
श्रीनगर। गढ़वाल विवि गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में लाल बहादुर शास्त्री का चित्र लगाना भूल गया, जिस पर बिड़ला परिसर छात्रसंघ सचिव रामप्रकाश रैम्स ने कड़ा आक्रोश जताया है। रैम्स ने कहा कि कार्यक्रम में लाल बहादुर शास्त्री का चित्र न लगाया जाना उनका अपमान है। विवि को इस का कारण स्पष्ट करना होगा।
>>>
राजीव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed