{"_id":"5bb39f04867a557f6a2a4803","slug":"153849828716-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों के विरोध के चलते नहीं लग पाई हैंडलूम प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों के विरोध के चलते नहीं लग पाई हैंडलूम प्रदर्शनी
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। व्यापार सभा के विरोध के चलते जीआईएंडटीआई मैदान में हैंडलूम प्रदर्शनी नहीं लग पाई। जबकि प्रदर्शनी लगाने के लिए हस्तशिल्पियों ने एसडीएम से अनुमति लेने के साथ ही नगर पालिका में पांच हजार का शुल्क भी जमा किया था। बावजूद हस्तशिल्पियों को जीआईएंडटीआई मैदान से अपनी दुकानें (टेंट) हटानी पड़ी।
काशीपुर जसपुर ब्लाक प्रिटिंग सोसाइटी की ओर से एक अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी स्थानीय जीआईएंडटीआई मैदान में लगाई जानी थी, जिसके लिए उक्त संस्था ने सभी औपचारिकताएं भी पूरी कर दी थी, लेकिन स्थानीय व्यापारियों ने यहां हैंडलूम प्रदर्शनी लगाए जाने का विरोध किया। व्यापारियों का कहना था कि उक्त प्रदर्शनी से उन्हें आर्थिक नुकसान होगा। व्यापारियों ने तहसील व पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि हैंडलूम प्रदर्शनी लगाई गई तो सभी स्थानीय व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर गोला पार्क में धरने पर बैठ जाएंगे। व्यापारियों के विरोध को देखते हुए पुलिस व स्थानीय प्रशासन भी बैक फुट पर आ गया। जबकि हस्तशिल्पियों ने व्यापारियों के विरोध की शिकायत पुलिस में भी की थी। पुलिस व तहसील प्रशासन से कोई सहयोग न मिल पाने पर हस्तशिल्पियों ने जीआईएंडटीआई मैदान से अपनी दुकानें हटाना शुरू कर दिया है। एसडीएम मायादत्त जोशी ने बताया कि हस्तशिल्पियों को हैंडलूम व हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी लगाए जाने की अनुमति दे दी गई थी, लेकिन व्यापारियों के विरोध के चलते दुकानें नहीं लगा पाए।
अब श्रीकोट में लगेगी प्रदर्शनी
श्रीनगर। उक्त संस्था ने अब श्रीकोट में हैंडलूम व हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी लगाए जाने का निर्णय लिया है। हस्तशिल्पियों का कहना है कि श्रीकोट व्यापार सभा ने इस पर सहमति जताई है।
विज्ञापन
व्यापार सभा के प्रति जताया रोष
श्रीनगर। शहर में हैंडलूम व हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी का विरोध करने पर स्थानीय निवासियों ने श्रीनगर व्यापार सभा के प्रति आक्रोश जताया है। स्थानीय निवासी गोकुल प्रसाद, रमेश चंद्र, सरिता तोपवाल आदि ने कहा कि प्रदर्शनी में उन्हें किफायती कीमत पर अच्छे उत्पाद मिल सकते थे, लेकिन व्यापार सभा के विरोध के चलते हैंडलूम प्रदर्शनी शहर में नहीं लग पाई।