{"_id":"5bb39f00867a5537ba4069c8","slug":"15384982847-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल वेदर रोड परियोजना की चपेट में आया बस स्टेशन बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल वेदर रोड परियोजना की चपेट में आया बस स्टेशन बाजार
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के दायरे में आ रही दुकानों को व्यापारियों ने हटाना शुरू कर दिया है। 50 वर्ष से अधिक समय से यहां व्यवसाय कर रहे व्यापारी बेरोजगार हो गए हैं। वहीं, बिना विवाद के सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ होने पर लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर ने भी राहत की सांस ली है।
आल वेदर रोड परियोजना के तहत किए जा रहे चौड़ीकरण में देवप्रयाग बस स्टेशन की लगभग 20 दुकान चपेट में आ रही हैं, लेकिन लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया कि कितना हिस्सा कटेगा। जिस पर लोनिवि ने चिन्हीकरण करते हुए विगत 29 सितंबर को व्यापारियों को 24 घंटे में दुकान हटाने के लिए कहा था, लेकिन व्यापारियों के विरोध के बाद समय सीमा को दो अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया। निर्धारित समयावधि बीतने से पूर्व 12 व्यापारियों ने अपनी दुकानें तोड़ दी हैं। दुकान तोड़ते समय व्यापारी भावुक हो उठे। प्रभावित व्यापारी सूर्यप्रकाश भट्ट, वेदप्रकाश, सुनील, अजयप्रकाश, राजपाल, सुरेश बडोनी, भूपेंद्र टोडरिया व दिवाकर सिंह आदि कहते हैं कि उन्होंने परियोजना में सहयोग करते हुए अपनी दुकान तोड़ दी। सरकार को प्रभावित व्यापारियों के बारे में सोचना चाहिए।