फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   व्यापारियों पर दुकानें टूटने की लटकेगी तलवार

व्यापारियों पर दुकानें टूटने की लटकेगी तलवार

Fri, 28 Sep 2018 02:20 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों पर दुकानें टूटने की लटकेगी तलवार
हरर्बटपुर से कालसी तक बनेगा चार लेन नेशनल हाईवे, जाम से मिलेगा छुटकारा
विज्ञापन

सोबन सिंह गुसांई
विकासनगर। विकासनगर के व्यापारियों को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हाईकोर्ट के आदेश पर इन दिनों फुटपाथ खाली कराने का अभियान चल रहा है, जिसमें कई व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा है। अब दूसरे फेस में हरर्बटपुर से कालसी के बीच नेशनल हाईवे पर पड़ने वाली दुकानें टूटने के आसार दिखाई दे रहे हैं। केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग ने हरर्बटपुर से कालसी तक चार लेन हाईवे बनाने के निर्देश दिए हैं। यदि इस लाइन पर चार लेन हाईवे बनता है तो सड़क की चौड़ाई दोनों तरफ करीब 120 से 130 फीट होगी।
मौजूदा समय में फुटपाथ बनने के बाद सड़क की चौड़ाई करीब 80 से 84 (दोनों तरफ) फीट है। ऐसे में एक तरफ यदि 20 से 25 फीट सड़क बढ़ाई जानी है। नेशनल हाईवे अथारिटी ने इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया है। चार लेन हाईवे बनाने के लिए अथारिटी ने ऑनलाइन टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। ऐसे में जल्द ही मुआवजे की राशि भी तय कर ली जाएगी।
विज्ञापन

चार लेन बनने पर ये मिलेगी सुविधा
नेशनल हाईवे चार लेन होने पर जहां लोगों को सड़क पर पैदल चलने की दिक्कत नहीं होगी, वहीं जाम से भी छुटकारा भी मिल सकेगा। योजना के मुताबिक सड़क के दोनों तरफ चौड़े फुटपाथ बनाए जाने हैं, जोकि सिर्फ पैदल आने वाले लोगों के लिए ही होगा। इसके अलावा जगह-जगह पार्किंग की सुविधा होगी, ताकि बाजार में खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को दुकानों के आगे अपने वाहन पार्क नहीं करने पड़ें। जहां पर जरूरत होगी वहां पर अंडर पाथ भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्किल रेट के हिसाब से मिलेगा मुआवजा
एनएच अथारिटी के अधिकारियों की मानें तो जिन व्यापारियों की दुकानें टूटेगी, उन्हें सर्किल रेट से दोगुना मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए बाकायदा व्यापारियों का सहयोग लिया जाएगा। सड़क की नपाई से लेकर जिनकी दुकानें टूटेगी उनसे एनओसी ली जाएगी। व्यापारियों को पूरा मुआवजा मिलने के बाद ही चार लेन का काम शुरू किया होगा।

कोट्स
केंद्र सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से हरर्बटपुर से कालसी तक चार लेन हाईवे बनाने की योजना है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की जानी है। जिन व्यापारियों की दुकानें सड़क की जद में आएगी, उन्हें मुआवजा भी दिया जाएगा।
- मनोज रावत, सहायक अभियंता, नेशनल हाईवे अथारिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed