फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उतराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति की बैठक

उतराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति की बैठक

Fri, 28 Sep 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति की बैठक
राज्य आंदोलनकारियों ने विस अध्यक्ष से की मुलाकात
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। विधानसभा सत्र में राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं को उठाए जाने को लेकर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुुक्त संघर्ष समिति ने खुशी जताई है। जिलाध्यक्ष चंद्रकांता देवी ने बताया कि विधानसभा सत्र में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं को रखा जिस पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा राज्य सरकार को इसके लिए ठोस नीति बनाकर समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर उपाध्यक्ष भागीरथी रतूड़ी, तुलसी देवी, कल्याण सिंह, शीला नौटियाल, अशोक कुमार, मालती देवी, नत्थी प्रसाद, देवेश्वरी देवी, हीरा देवी, नर्मदा गुरुंग, राशि चमोली, इंद्रा देवी, तुलसी, जंग बहादुर, हीरा देवी, विष्णुु धन कुमारी, जयपाल सिंह, उषा देवी, राजेश्वरी देवी, मनोज कुमार, सत्यभामा, गंगोली, हर्ष देव कुकरेती, भागीरथी, सविता कंडवाल, राम प्रसाद, सरस्वती थापा, राजकुमार, यशोदा देवी, पुष्पा चमोला, सुरजा सेमवाल, डमर बहादु,र कमलेश झा आदि मौजूद रहे।

उधर, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति और उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच के सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से मिलकर सरकार को आंदोलनकारियों के लिए स्पष्ट नीति बनाने व उनके लंबित मांगों को लेकर सरकार को निर्देशित करने की मांग की गई। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल को गांधी जयंती और मुजफ्फरनगर कांड के शहीद राज्य आंदोलकारियों के निमित्त आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। इस दौरान वेदप्रकाश शर्मा, गंभीर सिंह मेवाड़, युद्धवीर चौहान, विक्रम भंडारी, रुकम पोखरियाल, बलबीर सिंह नेगी, सत्यप्रकाश जखमोला, रामेश्वरी चौहान, चंद्रकांता जोशी, विजय पंत, मुन्नी ध्यानी, सरोजनी थपलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed