फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वन विकास निगम के स्वीकृत खनन गेट से एक अक्टूबर से मिलेगी खनन सामग्री

वन विकास निगम के स्वीकृत खनन गेट से एक अक्टूबर से मिलेगी खनन सामग्री

Fri, 28 Sep 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
वन विकास निगम के स्वीकृत खनन गेट से एक अक्टूबर से मिलेगी खनन सामग्री
व्यावसायिक वाहनों से ही उठा सकेंगे खनन सामग्री
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। वन विकास निगम की नदियों में मानसून अवधि के लिए बंद हुआ खनन एक अक्टूबर से शुरू होना प्रस्तावित है। इसके लिए सौंग और जाखन में स्वीकृत खनन लॉट में तेजी से तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। खास बात है कि इस बार केवल व्यावसायिक वाहनों से ही खनन सामग्री का उठान कराई जा सकेगी।
वन विकास निगम के पास डोईवाला परिक्षेत्र की सौंग और जाखन नदी में स्वीकृत खनन लॉट हैं। इनमें से सौंग एक, गूलरघाटी और धन्याड़ी, सौंग दो कालूवाला और बक्सरवाला, सौंग तीन धर्मूचक, जाखन एक भोगपुर और रानीपोखरी और जाखन दो माजरी ग्रांट हैं। इन स्वीकृत खनन लाट से लोगों को सरकारी रायल्टी पर खनन सामग्री मुहैया कराई जाती है। गौरतलब है कि मानसून आने के बाद नदियों में खनन पर रोक लगा दी जाती है। सितंबर में जिला खनन समिति की बैठक में जिलाधिकारी देहरादून की ओर से निर्देश मिलने के बाद वन विकास निगम ने एक अक्टूबर से नदियों में खनन शुरू कराने की तैयारियां कर ली हैं। मुख्यरूप से तौल कांटा, सीसीटीवी कैमरे, आवाजाही के लिए रास्ते तैयार कर लिए गए हैं। इसके अलावा व्यावसायिक वाहनों का वन विकास निगम में भी पंजीकरण शुरू हो गया है। इसके पहले कृषि कार्य करने वाले वाहनों को भी निगम खनन सामग्री देता रहा है।
विज्ञापन

---
वन विकास निगम का स्वीकृत खनन लॉट एक अक्टूबर से शुरू करना प्रस्तावित है। खनन शुरू कराने के लिए निगम की ओर से सभी तैयारियां पूरा कर ली गई हैं। इस बार केवल व्यावसायिक वाहनों को ही खनन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आईएस नेगी, डीएलएम, वन विकास निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed