{"_id":"5bad328e867a557f373dc207","slug":"15380773036-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल निर्माण स्थल का विधायक ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल निर्माण स्थल का विधायक ने लिया जायजा
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीन नदी पर जल्द बनना शुरू होगा ब्रिज
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी ने चीला-बैराज मार्ग स्थित बीन नदी पर प्रस्तावित ब्रिज निर्माण योजना का बृहस्पतिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक खंडूड़ी ने लोक निर्माण विभाग दुगड्डा डिवीजन के अधिकारियों को ब्रिज योजना का सर्वे कर जल्द पूरा कराकर निर्माण प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए।
विधायक खंडूड़ी ने कहा कि बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने से यमकेश्वर प्रखंड के डांडामंडल क्षेत्र का ऋषिकेश से संपर्क कट जाता है। इससे यहां के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नदी पर ब्रिज का निर्माण होने से स्थानीय लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा विधायक ने अपनी प्राथमिकताएं बताईं। इस दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन को बरसात से क्षतिग्रस्त कौड़िया-किमसार मोटर मार्ग की शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह, एसडीएम यमकेश्वर किशन सिंह नेगी, भूगर्भ वैज्ञानिक तुषार शर्मा, वाइल्ड लाइफ वार्डन अजय कुमार, वन क्षेत्राधिकारी दिनेश प्रसाद उनियाल, यमकेश्वर मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह रौथाण, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष दिनेश भट्ट, विधायक प्रतिनिधि विजेंद्र बिष्ट, चंद्रप्रकाश लखेड़ा, विक्रम बिष्ट, मीडिया प्रभारी अलकेश कुकरेती, अजय रावत, सोहन लाल भट्ट आदि मौजूद रहे।