फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   संविदा और उपनल कर्मियों को बढ़ेगा वेतन

संविदा और उपनल कर्मियों को बढ़ेगा वेतन

Fri, 28 Sep 2018 01:11 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
संविदा और उपनल कर्मियों को बढ़ेगा वेतन
संविदा और उपनलकर्मियों का बढ़ेगा वेतन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। एसपीएस राजकीय अस्पताल में कार्यरत संविदा व उपनल कर्मचारियों के मासिक वेतन में बढ़ोत्तरी का रास्ता साफ हो गया है। अस्पताल की प्रबंधन समिति ने इसकी पैरवी करते हुए प्रस्ताव पारित किया है। जिसे स्वीकृति के लिए जिलाधिकारी देहरादून को भेजा गया है। इसके अलावा चिकित्सालय के विकास से संबंधित करीब 20 प्रस्ताव पारित किए गए हैं।

सरकारी अस्पताल के सीएमएस कार्यालय में बृहस्पतिवार को संचालक मंडल चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में समिति के अध्यक्ष डीएम के प्रतिनिधि के तौर पर एसडीएम हर गिरि ने शिकरत की। इस दौरान समिति के विभिन्न सदस्यों ने सचिव एवं सीएमएस डॉ. एनएस तोमर के समक्ष अस्पताल में संविदा और उपनल से तैनात कर्मचारियों के मासिक वेतन में करीब दो हजार रुपए की बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा, जिसे समिति ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इसके अलावा सदस्यों ने चिकित्सालय में एनएचआरएम के माध्यम से दो महिला चिकित्सकों की तैनाती किए जाने का प्रस्ताव भी रखा। सीएमएस ने बताया कि अस्पताल में अन्य विकास कार्यों से जुड़े 19 प्रस्ताव भी रखे गए। जिन्हें पारित कर स्वीकृति के लिए जिलाधिकारी को भेजा गया है। बैठक में डिप्टी सीएमओ डॉ. यूएस चौहान, कोषाधिकारी योगेश कुमार शर्मा, डॉ. यूएस खरोला, प्रशासनिक अधिकारी राजू सबरवाल, एमडी भट्ट, नारायण दास कुंदनानी, राजपाल ठाकुर, देवेंद्र बर्थवाल, पवन कन्नौजिया, वासुदेव, अंशुमन मखलोगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed