{"_id":"5bad3283867a557f70417602","slug":"153807728711-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे के साये में पढ़ रहे नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे के साये में पढ़ रहे नौनिहाल
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतरे के साये में पढ़ रहे नौनिहाल
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। तपोवन क्षेत्र में राजकीय प्राथमिक विद्यालय और आसपास के घरों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन की गुजर रही है। इससे हर वक्त नौनिहालों और लोगों का जीवन खतरे की जद में है। इस बाबत शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग लापरवाह बना हुआ है।
तपोवन स्थित गुलाबनगर कॉलोनी में बिजली की हाईटेंशन लाइन लोगों के घरों के ऊपर से गुजर रही है। लाइन के तार छतों के काफी करीब से गुजरे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन संबंधित महकमा लाइन को व्यवस्थित करने की जहमत नहीं उठा रहा है।
तपोवन स्थित गुलाबनगर कॉलोनी निवासी रेखा शर्मा, राजू, पूनम पांडे, संदीप भट्ट, अनुसूया प्रसाद पांडेय आदि ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के तार घरों के छज्जे को छूकर गुजर रहे हैं। इससे तेज हवा और बारिश के दौरान मकानों में करंट आने का भय रहता है। स्थानीय निवासी राजकुमार शर्मा का कहना है कि बीते जुलाई महीने में हाईटेंशन तार प्राइमरी स्कूल की छत पर गिर गई थी। गनीमत रही कि घटना रात के समय हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने कहा कि कॉलोनीवासियों ने कई बार संबधित विभाग और क्षेत्रीय विधायक को हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
पिटकुल अफसरों ने झाड़ा पल्ला
पिटकुल श्रीनगर डिवीजन के एसडीओ सोहन पाल का कहना है कि तपोवन कॉलोनी से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन उनके विभाग की नहीं है। वहीं पिटकुल वीरभद्र के एसडीओ अशोक कुमार ने भी मामले से किनारा करते हुए बताया कि उक्त लाइन श्रीनगर डिवीजन के अंतर्गत आती है।